Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' का ट्रेलर रिलीज

हाल ही में निर्माताओं ने इसका दमदार ट्रेलर जारी किया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।

04 Sep 2025

'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' का ट्रेलर रिलीज

फिल्म जगत में इन दिनों निर्देशक रविन्द्र गौतम की आगामी फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है और उनके संघर्षपूर्ण सफर को बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश करती है। हाल ही में निर्माताओं ने इसका दमदार ट्रेलर जारी किया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।

ट्रेलर में दिखा गोरखपुर का संघर्ष और विद्यार्थी जीवन

ट्रेलर में गोरखपुर की झलकियों के साथ योगी आदित्यनाथ के संघर्षों, छात्र जीवन और उनके जीवन के उन पड़ावों को दर्शाया गया है, जिन्होंने उन्हें एक साधारण विद्यार्थी से गोरखनाथ मठ के महंत और आगे चलकर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना। इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे कठिन परिस्थितियों और सामाजिक चुनौतियों से जूझते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

अनंत जोशी बने योगी, परेश रावल की भी खास भूमिका

फिल्म में अनंत जोशी योगी आदित्यनाथ का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनके अभिनय की झलक ने दर्शकों को प्रभावित किया है। वहीं, वरिष्ठ अभिनेता परेश रावल भी फिल्म में एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा 'अजेय' की स्टारकास्ट में दिनेश लाल यादव (निरहुआ), अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार शामिल हैं, जो कहानी को और मजबूत बनाते हैं।

रिलीज डेट का ऐलान

फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। निर्माताओं ने यह भी घोषणा कर दी है कि यह फिल्म आगामी 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्मी जगत के जानकार मानते हैं कि इस तरह की जीवनी पर आधारित फिल्में न केवल दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करती हैं, बल्कि समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण पहलुओं से भी उन्हें रूबरू कराती हैं। अब देखना यह होगा कि 'अजेय' दर्शकों के दिलों पर कितना गहरा असर छोड़ पाती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' का ट्रेलर रिलीज
हाल ही में निर्माताओं ने इसका दमदार ट्रेलर जारी किया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News